Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाब में नाबालिगा के साथ दरिंदगी के हदें पार, पूरी रात लड़की को रखा अपने घर…

लुधियाना  : करियाने की दुकान चलाने वाले एक शख्स ने 16 साल की नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपनी हवस का शिकार बना डाला। लड़की घर पहुंची तो सारी घटना की जानकारी मां को दी। जिसके बाद पीड़ित परिवार थाना दरेसी पहुंचा ओर सीधे थाना प्रभारी से मिलकर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद रेड कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान समीर पुत्र हरीश निवासी गली न 2, कंडे वाली गली, काराबार रोड़ के रुप में हुई है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह काराबार रोड़ स्थित इलाके में एक किराये के कमरे में रहते है। करीब 3 दिन पहले उसकी 16 वषीर्य बेटी करियाने का सामन लेने के लिए गई। जो कि अगले दिन घर वापिस लौटी। बेटी ने रोते हुए बताया कि करियाना की दुकान चलाने वाला समीर उसको खाना पीने का लालच देकर अपने घर ले गया। जहां उसके साथ समीर ने जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाए।

थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी समीर नाबालिग लड़की को लालच देकर अपने घर ले गया। जहां उसे रात भर रखा। आरोपी समीर ने लड़की के साथ शारीरिक सबंध बनाकर अपनी हवस मिटाई है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का सिवल अस्पताल में मेडीकल करवाया गया है। आरोपी को अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.