Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल को लेकर बड़ी Update, 2 जुलाई से…

लुधियाना : हलका वेस्ट की उपचुनाव में विजयी हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने परिणाम आने के 5 दिन बाद शनिवार को विधायक पद की शपथ ले ली है, लेकिन मंत्री बनने के लिए उन्हें अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाने का ऐलान कर दिया गया था और इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल से मिलने के बाद इस घोषणा की पुष्टि भी कर दी थी कि हलका वेस्ट के लोगों से किए गए वादे को निभाने के लिए संजीव अरोड़ा को जल्द मंत्री बनाया जाएगा। लेकिन अब यह इंतजार लंबा होता जा रहा है। इस बीच, संजीव अरोड़ा ने शनिवार को विधायक के रूप में शपथ ले ली है। जहां तक मंत्री पद की शपथ का सवाल है, उसका शेड्यूल अब 2 जुलाई के बाद ही जारी होगा, क्योंकि कहा जा रहा है कि उस समय तक राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राजस्थान में होंगे।

कैबिनेट फेरबदल बना अड़चन
जहां तक सीएम भगवंत मान द्वारा घोषणा किए जाने के बावजूद अभी तक संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ न दिलवाने की बात है, उसके पीछे की वजह मानी जा रही है कि संजीव अरोड़ा के साथ कुछ और विधायकों को भी मंत्री बनाए जाने की योजना है। वहीं, कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी या उनके विभागों में बदलाव की अटकलें भी चल रही हैं। इसी मुद्दे पर बीते दिनों दिल्ली में केजरीवाल, सीएम मान और आप की वरिष्ठ लीडरशिप के बीच विचार-विमर्श भी हो चुका है। लेकिन जब तक नए चेहरों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो जाता, तब तक संजीव अरोड़ा को भी इंतजार करना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.