Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के बीच नए Order! अब 10 जुलाई से…

लुधियाना: पंजाब के सभी स्कूलों में इस समय गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। इसी बीच  स्टेट कौंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.) पंजाब ने सत्र 2025-26 के दौरान कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए बाईमंथली टेस्ट-1 करवाने हेतु सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सैकेंडरी/एलीमैंटरी) और स्कूल प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार यह टैस्ट 10 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 तक ऑफलाइन मोड में लिया जाएगा। सभी स्कूल प्रमुख अपने स्तर पर डेटशीट तैयार कर टेस्ट को व्यवस्थित रूप से करवाने के लिए जिम्मेदार होंगे। कक्षा 6वीं से 8वीं तक के लिए पंजाबी, इंगलिश और गणित विषयों का बाईमंथली टैस्ट उन टॉपिक्स से लिया जाएगा जो जुलाई में मिशन समर्थ योजना के अंतर्गत पढ़ाए जा चुके होंगे, वहीं अन्य विषयों का टैस्ट अप्रैल और मई के सिलेबस से होगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी स्ट्रीम्स में बायमंथली टेस्ट केवल अप्रैल और मई के सिलेबस से लिया जाएगा।

प्रश्न पत्र और मूल्यांकन प्रणाली
– टैस्ट कुल 20 अंकों का होगा।
– प्रश्न पत्र संबंधित विषय अध्यापकों द्वारा तैयार करवाया जाएगा।
– टैस्ट संबंधित विषय के पीरियड के दौरान ही लिया जाएगा।
– मिशन समर्थ के लिए तय किए गए पीरियड्स के दौरान कक्षा 6 से 8 का कोई टैस्ट नहीं लिया जाएगा।
– उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर परिणाम टेस्ट के 10 दिन के भीतर तैयार करना आवश्यक होगा।
– परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं का पूरा रिकॉर्ड विषयवार, कक्षावार और विद्यार्थीवार स्तर पर रखा जाएगा।
– इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे समय पर टेस्ट आयोजित करें और रजिस्टर में सारा रिकॉर्ड बनाए रखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.