Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

पंजाब के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर! अब हर जिले में…

पंजाब के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर आई है। दरअसल, अब पंजाब में पुराने वाहनों को स्क्रैप करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वाहनों को स्क्रैप करने के लिए हर जिले में कलेक्शन स्क्रैप सेंटर खोले जाएंगे। करीब 20 नए कलेक्शन सेंटर खोलने की योजना बनाई गई है। अगर इन्हें अच्छा रिस्पांस मिला तो इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी तक मोहाली, पटियाला और मानसा में स्क्रैप सेंटर चल रहे हैं।

पुराने वाहन को स्क्रैप करने के बाद नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस और मोटर व्हीकल टैक्स में छूट दी जा रही है। अभी तक चल रहे स्क्रैप सेंटरों से 8 जिलों के लोगों को फायदा मिल रहा है, जिनमें मोहाली, पटियाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, बठिंडा और श्री मुक्तसर साहिब शामिल हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी वाहन स्क्रैपिंग की सुविधा देने के लिए सेंटर खोले जाएंगे। संभावना है कि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले 20 नए कलेक्शन सेंटर खोल दिए जाएंगे। इन कलेक्शन सेंटरों से कंडम वाहनों को सीधे स्क्रैप सेंटर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। मोरिंडा और लुधियाना में स्क्रैप सेंटर पहले से चल रहे हैं, लेकिन सेंटरों की कमी के कारण इन दोनों सेंटरों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

पंजाब में 1.39 करोड़ से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड

राज्य में पिछले कुछ सालों से वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक 1.39 करोड़ से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर वाहन 12 से 15 साल पहले रजिस्टर्ड हुए थे। यही वजह है कि वाहनों को स्क्रैप करने की सुविधा दी जा रही है। हर साल 6 से 7 लाख नए वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं। 2023 में 6.40 लाख वाहन रजिस्टर्ड हुए, जबकि पिछले साल 7.06 लाख वाहन रजिस्टर्ड हुए थे। इसके साथ ही लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.