Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

पंजाब के मेडिकल स्टोर मालिकों को मिली चेतावनी, अगर किया ये काम तो…

माछीवाड़ा साहिब: माछीवाड़ा इलाके में पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत लगातार कासो ऑप्रेशन चलाए जा रहे हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की जा रही है। डी.एस.पी. समराला तरलोचन सिंह के नेतृत्व में थाना प्रमुख इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह व पुलिस पार्टी ने क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की गई।

डी.एस.पी. तरलोचन सिंह ने बताया कि कासो ऑप्रेशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत समराला सब-डिवीजन में 25 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है और नशे के आदी लोगों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि नशीली दवाओं की उपलब्धता न होने के कारण कई नशेड़ी अब मेडिकल दवाएं खरीद रहे हैं। उन्होंने मेडिकल स्टोर मालिकों को चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना पर्ची के दवाइयां देता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.