Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाब के इस गांव में हाल-बेहाल हुए लोग! मची हाहाकार

भवानीगढ़: शुक्रवार 18 अप्रैल को आए तेज तूफान के कारण गांव काकड़ा व अलोअर्ख में बिजली सप्लाई बंद होने से 4 दिन बीत जाने के बावजूद भी बिजली सप्लाई चालू नहीं होने से पानी की कमी व भीषण गर्मी के कारण इन गांवों के लोगों व पशुओं की हालत बद से बदतर हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरविंदर सिंह काकड़ा ने बताया कि पिछले 4 दिनों से दोनों गांवों में बिजली पूरी तरह से ठप होने तथा ऊपर से भीषण गर्मी के कारण पानी की सप्लाई न होने तथा पंखे आदि काम न करने के कारण इन गांवों में बुजुर्ग, बच्चे, बीमार व्यक्ति तथा आम लोग बेहाल हैं।

उन्होंने बताया कि गांव में पानी की आपूर्ति के लिए गांव के सरपंच मेजर सिंह ने ट्रैक्टर जनरेटर लेकर घर-घर जाकर गांव की टंकियों को भरा और पानी की व्यवस्था की तथा गांव की गरीब बस्तियों में लोग अपनी मोटरें चलाने के लिए किराए पर जनरेटर ला रहे हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की कि अन्य शहरों से बिजली कर्मचारी बुलाकर क्षेत्र में तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।

इस संबंध में जब पावरकॉम के स्थानीय एस.डी.ओ. महेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान के दौरान पूरे क्षेत्र में सैकड़ों बिजली के खंभे टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उन्होंने कहा कि बंद पड़े फीडरों को भी शीघ्र चालू किया जा रहा है तथा काकड़ा व अलोअर्ख गांवों में शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.