Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पंजाब की बेटी ने करवाई बल्ले-बल्ले, हिमाचल में बनी जज

0

बठिंडा: बठिंडा जिले के कस्बा मौड़ मंडी की बेटी तानिया ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा (Judicial Service) की परीक्षा में 8वां रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

तानिया इससे पहले बठिंडा बार काउंसिल की सदस्य रह चुकी हैं और अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रही थीं। अब परीक्षा पास करने के बाद वह न्यायिक अधिकारी (जज) के रूप में कार्यभार संभालेंगी। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय तानिया ने अपने माता-पिता राकेश कुमार और रेखा रानी को दिया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं था। तानिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बठिंडा की सांसद हरसिमरात कौर बादल ने भी तानिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बठिंडा की बेटियों के लिए प्रेरणादायक मिसाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.