Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
Header Ad

पंजाब कांग्रेस का सख्त फरमान, 8 पार्षदों को कांग्रेस से किया निष्कासित

जालंधर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी के चेयरमैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने बठिंडा नगर निगम के 8 पार्षदों कमलजीत कौर, ममता सैनी, पुष्पा रानी, कुलविंदर कौर, राजरानी, कमलेश मेहरा, नेहा व सुरेश कुमारको पार्टी से निष्ष्काषित कर दिया है। इन सभी पार्षदों पर आरोप था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हितों के खिलाफ जाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन दिया था।

अवतार हैनरी ने बताया कि यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब बठिंडा नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर अशोक कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने पार्षदों को पार्टी लाइन के अनुसार वोट देने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद 8 कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट डाल दिया, जबकि 4 पार्षद वोटिंग से जानबूझकर गैरहाजिर रहे। इस घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और नगर निगम पार्षदों ने मिलकर पार्टी हाईकमान को लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पार्षदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई थी।

अवतार हैनरी ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित 8 पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा। जिनमें से 6 पार्षदों ने अपना पक्ष लिखित रूप में भेजा, लेकिन हैनरी ने उन जवाब को अस्वीकार करते हुए कहा कि ये जवाब संतोषजनक नहीं हैं और कांग्रेस पार्टी की मूल भावना और निष्ठा के खिलाफ हैं। जिसके बाद अवतार हैनरी ने कड़ा निर्णय लेते हुए सभी 8 पार्षदों को आगामी 5 वर्षों के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता एक लक्ष्य और दिशा में काम करे, यही हमारा उद्देश्य है। पार्टी के प्रति वफादारी, ईमानदारी और अनुशासन ही हमारी पहचान है। हैनरी ने कहा कि जो भी इस भावना के विपरीत काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई निश्चित है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता और गुटबाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.