Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

नौतपा आखिर क्यों हो रहा बेअसर? दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानें पहाड़ों का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन नौतपा बेअसर रहा. नोएडा-गाजियाबाद समेत कई इलाकों में सुबह सुबह बूंदाबादी हुई. इसी प्रकार देश के कई अन्य राज्यों में भी आज मौसम बदला बदला सा है. उधर, मौसम विभाग ने केरल से दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री की पुष्टि कर दी है. इसके चलते तटीय प्रदेशों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. वहीं दूसरी ओर, प्री मानसून की बारिश और आंधी तूफान के बीच उत्तर भारत में मौसम गर्म बना हुआ है. मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र के मुताबिक आज दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है.

इसी के साथ दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक राज्य के बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, और लखनऊ समेत कई हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पटना केंद्र के मुताबिक राज्य के पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और पूर्णिया आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं दूसरी ओर राजस्थान में आज भी लू चलने की आशंका है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक राज्य में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि इस दौरान अलग अलग क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं.

महाराष्ट्र-केरल में मानसून की बारिश

महाराष्ट्र और केरल आदि राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश शुरू हो गई है. सुबह से ही मुंबई, कोंकण, और गोवा क्षेत्रों के अलावा केरल के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही हैं. इन इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो गया है. उधर, पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. कुछ इलाकों में लू और गर्मी की स्थिति बनने की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में आज सुबह हल्की बूंदाबादी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.