Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

नीली बत्ती वाली कार पर केक काटा DSP की पत्नी ने… और पुलिस ने नाप दिया बेचारा ड्राइवर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में तैनात डीएसपी की रीलबाज पत्नी ने कुछ दिनों पहले नीली बत्ती लगी गाड़ी के बोनट पर बैठकर अपना जन्मदिन मनाया था, जो कि काफी सुर्खियों में रहा था. इस दौरान एक वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब डीएसपी के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, लेकिन मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिरी सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली अधिकारी की पत्नी पर कार्रवाई कब होगी?

बलरामपुर जिले की पुलिस बटालियन में तैनात डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी के कई वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. इन वीडियो में DSP की पत्नी सरकारी संपत्ति और पावर का गलत इस्तेमाल करती हुई नजर आ रही थी. एक वीडियो में उन्होंने फिल्मी स्टाइल में रील बनाने के लिए पति की नीली बत्ती वाली गाड़ी के बोनट पर बैठकर अपना जन्मदिन मनाया था. यह वीडियो देखते ही देखते ही पूरे देशभर में वायरल हो गया था.

ड्राइवर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें महिलाएं और डीएसपी की पत्नी कार के बोनट पर बैठी और गेट खोलकर उसपर लटकी हुई नजर आ रही थी. वीडियो के वायरल होने के बाद चारों तरफ से लोग डीएसपी और उनकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. साथ ही इस वीडियो से पुलिस विभाग की छवि पर काफी बुरा असर पड़ रहा था. वीडियो में डीएसपी की पत्नी खुलेआम सरकारी नियमों की अवहेलना करती हुई नजर आ रही थी, लेकिन पुलिस ने डीएसपी की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय कार ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

DSP पत्नी सहित अन्य लोगों पर नहीं हुई कार्रवाई

अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाने में ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस का धाराओं और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. हैरानी की बात यह कि इस मामले में डीएसपी की पत्नी और अन्य लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. अब सब की निगाहें इस बात पर टिकी है कि डीएसपी की पत्नी पर कब और क्या कार्रवाई होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.