Logo
ब्रेकिंग
एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ...
Header Ad

नागपुर में दीक्षाभूमि पहुंचे पीएम मोदी, आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, बाबा साहेब का है ये कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर दौरे पर हैं. आरएसएस मुख्यालय पहुंचकर पीएम ने स्मृति मंदिर में संघ के संस्थापक डॉ केबी हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने स्मृति मंदिर में दर्शन करने के बाद दीक्षाभूमि का दौरा किया और डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी. दीक्षाभूमि वो जगह है जहां डॉ. बीआर आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने साल 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था. प्रधानमंत्री ने महात्मा बुद्ध की पूजा-अर्चना की.

पीएम मोदी के दीक्षाभूमि के दौरे के दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. इस मौके पर पुजारी ने पीएम को शॉल पहना कर सम्मानित किया जिसको मुस्कुराते हुए पीएम ने स्वीकार किया.

दीक्षाभूमि से बाहा साहेब का कनेक्शन?

कई सालों पार्टी लाइनों से परे राजनीतिक नेताओं ने दीक्षाभूमि पर जाकर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने की प्रथा बनाई है. साल 1956 में 14 अक्तूबर को डॉ. आंबेडकर अपने अनुयायियों के साथ नागपुर की दीक्षाभूमि में बौद्ध धर्म अपना लिया था. ऐसा अनुमान है कि पूरे महाराष्ट्र और बाहरी राज्यों से 6 लाख दलितों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और बौद्ध धर्म अपनाया था. इस दिन को धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के रूप में मनाया जाता है.

हर साल, राज्य भर और बाहर से दलित धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस मनाने के लिए दीक्षाभूमि में आते हैं. जिस दिन डॉ. आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया उसी दिन दशहरा भी मनाया गया था. इसलिए परंपरा को ध्यान में रखते हुए, अंबेडकरवादी हर साल हर दशहरे पर दीक्षाभूमि पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करके उस दिन को मनाने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं.

पीएम ने RSS के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

आरएसएस मुख्यालय पहुंचकर पीएम मोदी ने सबसे पहले स्मृति मंदिर में संघ के संस्थापक डॉ केबी हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी पहली बार आरएसएस के मुख्यालय पहुंचे हैं. पीएम मोदी सुबह 9 बजे नागपुर पहुंचे. उन्हें केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के मंत्रियों ने नागपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया. सुबह करीब 10 बजे पीएम मोदी ने नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी. दोपहर लगभग 12:30 बजे, प्रधान मंत्री नागपुर में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में यूएवी के लिए लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्टिंग रेंज और रनवे सुविधा का उद्घाटन करेंगे.

छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे पीएम

महाराष्ट्र के बाद पीएम मोदी रविवार यानी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ का भी दौरा करेंगे. वो छत्तीसगढ़ में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई है कि छत्तीसगढ़ में, प्रधान मंत्री मोदी बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली, तेल और गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.