Logo
ब्रेकिंग
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...
Header Ad

बरेली में ईद पर मिला खास तोहफा, मुस्लिम महिलाओं ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई सौगात का असर अब साफ नजर आने लगा है. यहां मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा के गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर खास किट का वितरण किया गया. इस पहल से गरीब मुस्लिम महिलाओं और परिवारों में खुशी देखने को मिली. दरअसल बरेली में मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं और पुरुष पहुंचे. सभी को राशन किट दी गई, जिसमें खाने-पीने की जरूरी चीजें शामिल थीं.

मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. महिलाओं का कहना था कि यह पहली बार हुआ है जब किसी प्रधानमंत्री ने गरीब मुसलमानों की चिंता की है और ईद के मौके पर उनके लिए खास इंतजाम किया है. एक महिला ने कहा पहली बार ऐसा हो रहा है कि ईद से पहले हमें सरकार से इतनी बड़ी मदद मिली है. मोदी जी का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हमारा ख्याल रखा. अब हम ईद अच्छी तरह से मनाएंगे.

बरेली में अभियान की शुरुआत

वहीं, मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष परवेज ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत बरेली से हो चुकी है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा गरीब मुस्लिम परिवारों तक राहत पहुंचाने की योजना है. ताकि कोई भी जरूरतमंद बिना मदद के न रहे. ईद मुसलमानों के लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है, लेकिन कई गरीब परिवार ऐसे हैं जिनके पास त्योहार मनाने के लिए भी पर्याप्त संसाधन नहीं होते. इसी को देखते हुए सरकार की तरफ से यह पहल की गई है, जिससे जरूरतमंदों को जरूरी सामान मिल सके और वह खुशी से अपना त्योहार मना सकें.

मुस्लिम समुदाय को किट वितरित की

बरेली में हुए इस आयोजन में महिलाओं की भीड़ यह साबित कर रही थी कि यह योजना उन तक सही तरीके से पहुंच रही है और इसका लाभ भी मिल रहा है. राशन किट में आटा, चावल, दाल, चीनी, तेल और बाकी जरूरत की चीजें दी गईं, जिससे वह आसानी से त्योहार की तैयारी कर सकें. इस पहल से बरेली के मुस्लिम समुदाय में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति समर्थन बढ़ता दिख रहा है, जहां पहले यह समुदाय कई मुद्दों पर सरकार से असंतुष्ट दिखता था. वहीं अब इस तरह की योजनाओं से लोगों की सोच बदल रही है.

मुस्लिम परिवारों ने लिया भाग

एक स्थानीय निवासी ने कहा, “सरकार ने हमारी ईद के लिए जो किया, वह तारीफ के काबिल है. पहले हमें लगता था कि सिर्फ कुछ ही लोगों को सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन अब हमें भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है.” बरेली में यह वितरण कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा. बड़ी संख्या में मुस्लिम परिवारों ने इसमें भाग लिया और राशन किट ली. अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है. आगे भी इसी तरह से गरीबों की मदद की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.