Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

नहर में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, खबर मिलते ही पिता को आया हार्ट अटैक, तोड़ा दम

धार : मध्य प्रदेश के धार से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां नहर में डूबने के दौरान 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही इनमें से एक के पिता बच्चे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं पाए और उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मनावर थाने के सिंघाना पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अजंदीकोट के पास गुरुवार शाम दोनों बच्चे ओंकारेश्वर नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। दोनों बच्चे रस्सी पकड़कर कर नहा रहा थे। रस्सी छूटने से दोनों गहरे पानी में डूब गए। नहर किनारे खड़े अन्य दोस्तों ने बच्चों के परिजनों को घर जाकर इसकी जानकारी। शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच दोनों के शव नहर से बाहर निकाले गए। दोनों नाबालिग बच्चे ग्राम सिंघाना के रहने वाले थे। उनके घर से नहर की दूरी महज आधा किलोमीटर है। बच्चों की मौत की खबर से पिता भी सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने बताया कि मोहम्मद हनीफ (12) पिता इस्लामुद्दीन खान और आतिफ (15) पिता अहमद खान की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही आतिफ के पिता अमजद (38) को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ हुई तीन मौतों से गांव में मातम पसर गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.