Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

नम आंखें, हाथों में तस्वीर- केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट को लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी ने वर्दी में दी अंतिम विदाई

उत्तराखंड में रविवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले जयपुर निवासी पायलट और लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर) राजवीर सिंह चौहान की आज मंगलवार को अंतिम यात्रा निकाली गई. अंतिम यात्रा में राजवीर की पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान के साथ राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी शामिल हुए. इस दौरान राठौड़ ने कहा कि वो बहुत कम उम्र में चले गए.

हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए राजवीर सिंह की पत्नी दीपिका भी खुद सेना में अधिकारी हैं और वह लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात हैं. पति के अंतिम संस्कार के लिए निकाली गई अंतिम यात्रा में वह अपनी वर्दी में नजर आईं. उन्होंने अपने पति की तस्वीर को हाथों में ले रखा था और इस दौरान उनकी आंखें नम थीं. राजवीर कुछ महीने पहले ही जुड़वा बच्चों के पिता बने थे.

 

वीर सैनिक को मेरा नमनः राज्यवर्धन सिंह

जयपुर के शास्त्री नगर में पायलट राजवीर सिंह चौहान के अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, “मैं उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं, वह इतनी कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए. मैं उनके साथियों से बात कर रहा था और उनकी तारीफ सुन रहा था. मैं ऐसे वीर सैनिक को नमन करता हूं. इन सबके बावजूद मां की ताकत देखिए, उन्होंने ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया, ऐसी माताओं की वजह से ही हमारा भारत मजबूत है. वह एक मजबूत और गजब के अधिकारी थे. वह अपने पीछे 2 बच्चे छोड़ गए हैं. भगवान शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे.”

केदारनाथ के पास रविवार को निजी कंपनी का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें राजवीर पायलट चौहान समेत 7 लोगों की मौत हो गई. राजवीर ने 15 साल से अधिक समय तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं और उन्हें अलग-अलग जगहों पर उड़ान मिशन का खासा अनुभव था.

पिछले साल ही कंपनी से जुड़े थे राजवीर

जयपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले 37 साल के जयवीर चौहान पिछले साल अक्टूबर में आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़े थे और वह पायलट के रूप में काम कर रहे थे.

राजवीर के पिता गोविंद सिंह ने हादसे के बारे में बताया, ‘मुझे उनके सहयोगी से हादसे के बारे में जानकारी मिली.’ राजवीर की पत्नी दीपिका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. राजवीर की पत्नी ने 4 महीने पहले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था.

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हेलिकॉप्टर हादसे पर शोक जताया. राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल बागडे ने ईश्वर से राजस्थान के पायलट समेत सभी अन्य श्रद्धालुओं की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.