Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

देश दहल जाएगा… मुंबई में घुसे 14 आतंकी, पुलिस के पास आया मैसेज

0

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया कि 14 आतंकवादी शहर में घुस आए हैं. ये संदेश कंट्रोल रूम को आया. कहा गया कि आतंकियों के पास 400 किलोग्राम RDX भी है. उन्होंने इसे वाहन में रख दिया. मैसेज के आने के बाद से पुलिस अलर्ट है. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी.

अदिकारी ने बताया कि गणेश उत्सव के 10वें दिन अनंत चतुर्दशी के लिए पुलिस सुरक्षा इंतजाम कर रही है. इस बीच यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष को व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर धमकी भरा संदेश मिला. उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच ने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) तथा अन्य एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है.

अधिकारी ने और क्या कहा?

अधिकारी ने बताया कि संदेश भेजने वाले ने इसमें लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन का नाम लिखा है. उसने दावा किया कि 14 आतंकवादी शहर में घुस आए हैं और उन्होंने 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स रखा है, जिससे देश दहल जाएगा.

मुंबई में 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जा रहा है. पुलिस शनिवार को अंतिम दिन शहर की सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए सुरक्षा व्यवस्था कर रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि यह संदेश किसने भेजा है, साथ ही वह किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रही है. अधिकारी ने कहा कि प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुंबईवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.