Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

देश के एक तिहाई अमीरों को नहीं पसंद है शराब, सर्वे में बताई अपनी ख्वाहिश

0

शराब पीने को लेकर अमीर लोगों पर एक सर्वे किया गया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. इस सर्वे की रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि एक तिहाई से ज्यादा भारतीय अमीर लोग शराब पीना पसंद नहीं करते हैं. ये सर्वे 8.5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति वाले 150 भारतीयों के बीच किया गया.

मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया लग्जरी कंज्यूमर सर्वे 2025 के अनुसार, 34 फीसदी लोगों ने कहा कि वे बिल्कुल भी शराब नहीं पीते हैं, जबकि 32 फीसदी लोगों का जवाब था कि उन्हें व्हिस्की पसंद है. वहीं, 11 फीसदी लोग रेड वाइन और 9 फीसदी लोग शैंपेन पीना पसंद करते हैं. अब सवाल उठता है कि देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा शराब पर पैसा खर्च किया जाता है?

इन राज्यों के लोग शराब पर खर्च करते हैं सबसे ज्यादा पैसे

दरअसल, पिछले साल अगस्त में वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान यानी राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) ने एक सर्वे रिपोर्ट जारी की थी, जिसके अनुसार, देशभर में सबसे ज्यादा शराब पर पैसा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में खर्च किया जाता है. एनएसएसओ के 2011-12 के घरेलू उपभोग व्यय सर्वे से पता चलता है कि आंध्र प्रदेश में शराब पर प्रति व्यक्ति औसत सालाना उपभोग व्यय सबसे अधिक 620 रुपए है, तो सीएमआईई के उपभोक्ता पिरामिड घरेलू सर्वे (एसपीएचएस) से पता चलता है कि तेलंगाना के परिवार सबसे अधिक औसत सालाना प्रति व्यक्ति 1,623 रुपए की शराब पी जाते हैं.

अगर एनएसएसओ और सीएमआईई दोनों के आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो सबसे कम खर्च करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां यह खर्च क्रमशः 75 रुपए और 49 रुपए है. एनएसएसओ के सर्वे आंकड़ों के अनुसार, शराब पर प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा खर्च करने वाले अन्य प्रमुख राज्यों में केरल (486 रुपए), हिमाचल प्रदेश (457 रुपए), पंजाब (453 रुपए), तमिलनाडु (330 रुपए) और राजस्थान (308 रुपए) शामिल हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.