Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

दुल्हन के घर को दूल्हे ने दूर से देखा, नहीं दिखाई दी वो ‘चीज’, चुपचाप वापस लौटा ले गया बरात; सदमे में घरवाले

उत्तर प्रदेश के औरैया में दहेज में बाइक न खड़ी देख दूल्हा बिदक गया. उसने बाइक और 50 हजार रुपये की डिमांड की. दुल्हन के पिता ने इसके लिए थोड़ा वक्त मांगा. दूल्हा पक्ष दोनों चीजों के इंतजार करने लगा. इधर, दुल्हन पक्ष के लोग शादी की बाकी रस्मों की तैयारी में जुट गए. जब तैयारी पूरी हुई तो बरात को बुलाया गया. लेकिन दूल्हा समेत सभी बाराती वहां से रफूचक्कर हो गए. यह देख दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया. मामला पुलिस तक पहुंचा है.

मामला औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा पट्टी का है. यहां के रहने वाले राजेश की बेटी की शादी 6 मार्च को थी. तय निश्चित समय पर बरात कानपुर देहात से आई. कार्यक्रम के दौरान अचानक दूल्हा पक्ष के द्वारा अपाचे बाइक और 50 हजार रुपए की अतिरिक्त डिमांड की गई, जिस पर दुल्हन पक्ष ने कहा कि शादी का कार्यक्रम आगे बढाएं, जो भी आपकी डिमांड है उसे पूरा किया जाएगा. जिसपर दूल्हा पक्ष ने तैयारी शुरू करने को कहा.

चुपचाप खिसकी बरात

दुल्हन के पिता का कहना है कि काफी इंतजार करने के बाद भी जब बारात नहीं पहुंची तो उन्होंने पड़ताल की. पाया गया कि दूल्हे समेत बारात चुपचाप भाग गई. दुल्हन की मां ने बताया कि 6 मार्च को बारात आई थी. बारातियों को अच्छे से बैठाया गया और नाश्ता पानी कराया. दरवाजे पर टीका करने का समय आया. इस दौरन वह आए नहीं और चुपचाप निकल गए. शिकायत पुलिस से की गई. मां का कहना है कि इस हरकत से उनकी बेटी काफी दुखी है. वह फांसी लगाने की कहती है.

50 हजार रुपये और बाइक की डिमांड

दुल्हन के भाई ने बताया कि जब बरात आई तो उन्होंने उनकी गाड़ियों को पार्किंग में खड़ा करवाया. उसमें कुछ ड्राइवर थे, उन्होंने उनके साथ हाथापाई की. दूल्हे का मामा ब्रजकिशोर दरवाजे की तरफ आया. उसके बाद उन्होंने 50 हजार रुपए और अपाचे मोटरसाइकिल की डिमांड की. इसपर उनसे कहा कि सबसे पहले दरवाजा रस्म करिए, जो भी डिमांड है वह पूरी की जाएगी. दूल्हे पक्ष ने बरात लाने को कहा. उसके बाद 20 मिनट तक कोई चहल कदमी नहीं दिखी. बरात चुपचाप चली गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.