Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामला: यूपी STF ने गाजियाबाद में दो आरोपियो को एनकाउंटर में किया ढेर

0

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने दो आरोपियों को गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों आरोपी रविंद्र उर्फ कल्लू और अरुण के रूप में पहचाने गए। पुलिस के अनुसार, ये दोनों रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे। यह मुठभेड़ थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में STF की नोएडा यूनिट और दिल्ली की सीआई यूनिट की संयुक्त टीम के साथ हुई।

क्या है पूरा मामला?
बीते 12 सितंबर को बरेली जिले में दिशा पाटनी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना के बाद थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल खुलासा और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बरेली पुलिस और यूपी STF ने संयुक्त रूप से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

हरियाणा के रहने वाले दोनों आरोपी
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के राज्यों के क्राइम रिकॉर्ड्स का मिलान कर बदमाशों की पहचान की। रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी कहनी, रोहतक (हरियाणा) और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी, गोहना रोड, सोनीपत (हरियाणा) थे। रविंद्र पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा था।मंगलवार को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में STF टीम को बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली।

जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो दोनों ने आत्मसमर्पण के बजाय गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रविंद्र और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने दोनों के पास से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के साथ-साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए। STF ने बताया कि ये हथियार विदेश से तस्करी कर लाए गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.