
दिल्ली एनसीआर समेत आस-पास के शहरों के लोग लंबे वक्त से मानसून का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार 24 जून को क्षेत्र में मानसून की एंट्री हुई है. मानसूनी बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी सा राहत मिली है. मानसूनी बादलों के छाए रहने से दिन में धूप हल्की रही है और तापमान में कमी दे गई गई है. मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान 33 से 35 तक रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में तापमान में 1 – 3 डिग्री तक गिरने के आसार है.
आज राजधानी नई दिल्ली में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की एंट्री होने के आसार हैं. IMD के अनुसार राजधानी में आज से अगले कुछ दिनों तक मौसम साधारण रहने के संभावना है. साथ ही दिल्ली के आस-पास के इलाके, दिल्ली NCR सहित पूरे राजधानी में बारिश का अनुमान है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से राजधानी में उमस और गर्मी से लोग परेशान है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.