
दिल्ली सरकार के ट्रेड और टैक्स डिपार्टमेंट (Department of Trade and Taxes) ने एक बड़े GST रिफंड घोटाले का भंडाफोड़ किया है, जिसकी कुल रकम लगभग ₹14 करोड़ आंकी गई है. इस मामले में अब तक ₹1.16 करोड़ की राशि वसूल की जा चुकी है. वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने 4 फर्जी फर्म बनाई और उनको वैध व्यवसाय के रूप में दिखाया और उनके नाम पर अवैध रूप से GST रिफंड का दावा किया.
दावा किया जा रहा है कि यह मामला विभाग की ओर से किया गया अपनी तरह का पहला ऑपरेशन है, जिसमें अत्याधुनिक बिग डेटा एनालिटिक्स, बैंकिंग ट्रांजैक्शन की चेन एनालिसिस और अन्य डिजिटल तकनीकों का इस्तेमाल करके फंड के ट्रांजैक्शन को ट्रेस किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.