Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

दिल्ली में रफ्तार का कहर, पुलिस की पीसीआर वैन ने चाय बेचने वाले को रौंदा, मौत

0

देश की राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन से ये हादसा हुआ है. दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन के ड्राइवर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे में व्यक्ति की जान चली गई है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसा दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास हुआ.

इस हादसे की सूचना मिलते ही क्राइम टीम और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस हादसे के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर रही है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक की पहचान गंगा राम के रूप में हुई है. उनकी उम्र 55 साल थी. वो चल नहीं पाते थे. पुलिस वैन में सवार दोनों पुलिसकर्मी को दिल्ली पुलिस ने ससपेंड कर दिया है.

पांच बजे हुआ हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन के ड्राइवर से गलती से एक्सीलेटर दब गया, जिसके कारण पीसीआर वैन सड़क किनारे एक शख्स पर चढ़ गई और उनकी मौत हो गई. हादसा सुबह करीब पांच बजकर पांच मिनट पर हुआ. मृतक के रिश्तेदार सुनील पांडे ने आरोप लगाया है कि पुलिसवाले शराब के नशे में थे.

वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीदों को का भी आरोप है कि आरोपी पुलिस वालों ने शराब पी रही की थी. घटनास्थल के करीब एक अस्थाई ठिकाना भी बनाया हुआ था, जहां पर शराब की बोतले मौजूद हैं. एक चश्मदीद का आरोप है कि पुलिस वाले जो PCR वैन से शराब की बोतल निकाल रहे थे और उन्होंने मना किया तो उनके ऊपर बंदूक तान दी.

विशाल नाम के शख्स का दावा है कि घटना के बाद आए पुलिसकर्मियों ने PCR वैन से शराब की बोतले निकाल रहे थे. एक लड़की भी गाड़ी से निकल कर भागी. मैंने मना किया तो पुलिस कर्मियों ने बंदूक तान दी.

एडिशनल डीसीपी हुकमा राम ने क्या कहा?

नई दिल्ली जिले के एडिशनल डीसीपी हुकमा राम ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यहां दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है. पुलिस की ओर से कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है. मृतक के परिजनों को हर संभव मदद और मुआवजा मुहैया कराया जाएगा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच जान करेगी. हादसे को लेकर आगे की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी. ये हादसा किस वजह से हुआ वो भी सामने लाएगी जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.