Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

दिल्ली में बारिश का अलर्ट! यूपी से बंगाल तक बरसेंगे मेघ….जानें पहाड़ों पर क्या है हाल?

0

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को 10 दिनों बाद बारिश देखने मिली बरसात के कारण मौसम सुहावना हो गया. बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिली. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है. मौसम विभाग ने भी नया पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली में आज की तरह कल भी मौसम का मिजाज रहने वाला है. कल भी दिल्ली में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. आज राजधानी में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है. कल अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. 20 तारीख को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उसके बाद 23 तारीख तक मौसम साफ रहने वाला है.

यूपी में मौसम का क्या है हाल?

आज उत्तर प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी भागों के कई स्थानों पर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है. दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 19 से 23 सितंबर तक भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.

बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी और दरभंगा में भारी बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं कई जिलों में कई जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.

इन राज्यों में भी बारिश

झारखंचड के लिए आज लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश देखने को मिल सकती है. राजस्थान के लिए राहत की खबर है. राजस्थान में बारिश की कम संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

पहाड़ों का क्या है हाल?

उत्तराखंड में आ एक बार फिर बारिश कहर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल के लिए अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना कम है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.