Logo
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
Header Ad

दिल्ली की हवा साफ, स्टेज-I GRAP की पाबंदियां खत्म, लोगों ने ली राहत की सांस

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 153 तक पहुंच गया है. इस बदलाव को देखते हुए, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने एनसीआर में ग्रैप स्टेज-I को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि, यह सफलता नियमित निगरानी, वैज्ञानिक योजना और प्रभावी प्रदूषण नियंत्रण उपायों का परिणाम है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और बेहतर भविष्य का आधार बनेगी.

इस मौके पर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली की हवा में यह सुधार हमारी सरकार की पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हम आगे भी पूरी कोशिश करेंगे कि वायु गुणवत्ता लगातार बेहतर होती रहे.

वायु प्रदूषण पर प्रभावी कदम उठाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने 13 मार्च की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में वायु प्रदूषण पर जल्द और प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया था. उनके निर्देश पर डस्ट नियंत्रण के लिए सख्त नियम लागू किए गए, उद्योगों के प्रदूषण पर कड़ी निगरानी रखी गई और विभागों के बीच तालमेल को मजबूत किया गया.

2025-26 के बजट में बड़ा प्रावधान

दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए 2025-26 के बजट में बड़ा प्रावधान किया है. पर्यावरण और वन विभाग को पर्यावरण सरंक्षण के लिए 506 करोड़ दिए गए और 300 करोड़ प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिए गए हैं.

70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य

इसके अलावा, दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही, 6 नए कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (CAAQM) लगाए जाएंगे, जिससे रियल टाइम पर निगरानी की जा सकेगी और हवा की स्थिति में सुधार हो सके.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से तीन डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान औसत से 2.6 डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में ह्यूमिडिटी का स्तर 34 से 23 फीसदी के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा. आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.