Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

दिग्गी कमलनाथ की जंग पर सिंधिया समर्थक मंत्री गदगद! बोले-जनता समझ गई सिंधिया जी तब भी सही थे और आज भी!

0

इंदौर: मध्यप्रदेश में 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बयानों से प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। सियासी बयानों ने कांग्रेस में हलचल पैदा कर दी वहीं बीजेपी इस पर चटकारे ले रही है और कह रही है कि कांग्रेस की खींचातानी आज भी जारी है। अब दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की खींचतान पर नया बयान सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट का आया है जो काफी चर्चित हो रहा है। तुलसी सिलावट ने कहा है कि आखिर जनता के सामने आ गया कि कही न कही गलती इन दोनों नेताओं की थी, सिंधिया जी तब भी सही थे आज भी सही है।

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सरकार बनाने में बड़ा योगदान था लेकिन तब कोई समझ  नहीं पाया था। ये दोनों खुद मान रहे है कि कही न कही इनसे चूक हुई है। सिंधिया ने जी ने कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता, सहायक शिक्षकों सहित कई मुद्दे उन्होंने उठाए थे, अब दोनों वरिष्ठ नेता मान रहे है कि वो सही थे । इसके साथ ही पूरा मध्य प्रदेश जनता है आज दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के बयान क्या इशारा कर रहे हैं और ये  इस बात का संकेत है कि दोनों में कितना प्रेम है।

साथ ही सिंधिया के समर्थक मंत्री ने ये भी कहा कि  अब इस चेप्टर पर बात ही नहीं करना चाहिए, ये बहुत पुरानी बात हो चुकी है । अब दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की खींचतान का औचित्य नहीं बनता है लिहाजा प्रदेश के दोनों पूर्व मुख्यंत्रियों  के बीच छिड़ी जंग से एक बार फिर कहीं न कहीं बीजेपी को हमलावर होने का मौका मिल गया है और बीजेपी ने वार करने भी शुरु कर दिए हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.