Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

दर्दनाक हादसा : जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार में लगी आग, जिंदा जला युवक, 4 झुलसे

भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम पूनी के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। हादसे एक युवक की जलने से मौत हो गई। जबकि चार अन्य झुलस गए। सभी को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल बालाघाट उपचार के लिए लाया गया। एक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। उपचार के लिए उसे परिजन गोंदिया ले गए।

जानकारी के अनुसार कार भिलाई दुर्ग निवासी पांच लोग कटंगी में शादी में शामिल होने गुरुवार को आए थे। कार चला रहा युवक सत्या पटेल सभी साथियों को लेकर अपने ननिहाल गांव पूनी आ रहा था। जैसे ही वे गांव मुरमाड़ी व पूनी के बीच पहुंचे उनकी कार के सामने कोई वन्यप्राणी आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में आग लग गई। कार के पेड़ से टकराने की आवाज को सुनकर ग्रामीण घर से बाहर निकलकर घटनास्थल पर पहुंचे। कार में फंसे चार लोगों को शीशा तोडकर बाहर निकाला, जबकि एक को नहीं बचा पाए।

ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना देर रात ढाई से तीन बजे की है। हादसे में मृत युवक दुर्ग भिलाई के खमरिया निवासी राकेश श्रीवास (24) हैं। झुलसे लोगों में सत्या, कृष्णा साहू, विक्रम खांडे व श्लोक जोशी हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जले अवशेषों को एकत्रित कर अपने पास रख लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.