Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

दरिंदगी की हद! रेप के आरोपी ने अस्पताल जाकर मनाया जश्न, पीड़िता के सामने कहा- ‘मैं पिता बन गया हूं’

0

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक नाबालिग युवती ने 14 साल 10 महीने की उम्र में बच्ची को जन्म दिया. इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को मिली तो हड़कंप मच गया. नाबालिग ने जिले के बीडी पांडे अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद पुलिस पूछताछ में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई. पता चला है कि बच्ची का रेप किया गया है.

बच्ची से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी युवक का नाम सूरज है. वो अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा बच्ची को जन्म देने की खबर उससे रेप करने वाले आरोपी को मिली तो वो भी अस्पाल पहुंच गया और मिठाई बांटने लगा. वो कह रहा था कि वह पिता बन गया है. अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

डॉक्टरों ने जांच की तो वो हैरान रह गए

इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को लेकर अस्पाल पहुंची. डॉक्टरों ने महिला की बेटी की जांच की तो वो हैरान रह गए. जांच में डॉक्टरों को पता चला कि नाबालिग गर्भवती है. इसी बीच नाबालिग की सामान्य डिलीवरी हुई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया.

फेसबुक के माध्यम से हुई थी पहचान

पुलिस पुछताछ में इस बात का पता चला कि सूरज तीन साल पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था. वो एक रेस्टोरेंट में काम करता था. लगभग दो साल पहले उसकी पहचान नाबालिग से फेसबुक के माध्यम से हुई थी. फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और आरोपी ने नाबालिग का योन शोषण किया. इस वजह से वो गर्भवती हुई.

पीड़िता द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना मिलने पर वो अस्पताल पहुंचकर मिठाई बांटने लगा. उसी दैरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.