Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

तालाब में डूबीं 4 दोस्त, छठी के फंक्शन में गई थीं, घर वापस नहीं लौटीं; हादसा या फिर…

झारखंड के गढ़वा जिला में हुए एक दर्दनाक हादसे में चार युवतियों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आनन फानन ने युवतियों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया. दरअसल, सभी लड़कियां बच्चे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी. वहीं चार लड़कियों की मौत के बाद जन्मोत्सव कार्यक्रम मातम में बदल गया.

दरअसल यह दर्दनाक घटना गढ़वा जिला अंतर्गत गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में हुई. इसी गांव के नदी आराटोला के तालाब में नहाने के दौरान डूबने से चार युवतियों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान गढ़वा थाना के ही हरैया गांव की रहने वाली चंदन सिंह की 10 वर्षीय नाबालिग बेटी लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 वर्षीय बेटी अंकिता सिंह, इनके साथ ही मृतकों में झारखंड़ के पलामू जिले के पांकी थानां क्षेत्र अन्तर्गत पगार गांव में रहने वाले विशिष्ट सिंह नामक व्यक्ति की 18 वर्षीय बेटी रोमा सिंहऔर पलामू के ही लेस्लीगंज थाना अंर्तगत पूर्णाडीह गांव के रहने वाले अभिषेक सिंह की 15 वर्षीय बेटी मीठी सिंह के रूप में हुई है.

चार लड़कियों की मौत से मचा हड़कंप

मृतकों में शामिल दो युवतियां मीठी सिंह और रोमा सिंह झारखंड के पलामू जिला के हरैया गांव में अपनी एक रिश्तेदार के घर छठी समारोह के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंची थीं. इसी बीच आज चारों युवतियां जिसमें अंकिता सिंह, लाडो सिंह , मीठी सिंह और रोमा सिंह शामिल हुई थीं. चारों युवतियां और एक युवक गांव के ही तालाब में नहाने के लिए गए थे. एकाएक गहरे पानी में जाने के कारण चारों युवतियां डूबने लगी. जबकि किसी प्रकार एक युवती का भाई डूबने से बच गया और उसी ने गांव में जाकर लोगों को जानकारी दी.

हालांकि जब तक लोग मदद के लिए तालाब तक पहुंचे तब तक चारों लडकियां डूब चुकी थीं. आनन-फानन में चारों युवतियों को स्थानीय गढ़वा थाना की पुलिस की मदद से तालाब से निकल कर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया.

तालाब में गईं थीं नहाने

गढ़वा जिला में चार युवतियों के तालाब में डूबकर हुई दर्दनाक मौत की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. गढ़वा जिला की एसडीएम संजय कुमार, बीजेपी के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर सुमित बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना के संदर्भ में जानकारी ली. दर्दनाक घटना के बाद, जहां छठी कार्यक्रम की खुशियां मातम में तब्दील हो गई. वहीं गढ़वा जिला से लेकर पलामू जिला तक कोहराममचगयाहै.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.