Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड संग आया होटल, एक ही कमरे में रुके दोनों; सुबह युवक की लटकी मिली लाश

उत्तर प्रदेश में लगाकार सुसाइड के मामले बढ़ रहे हैं. ताजा माला नोएडा से सामने आया है. जहां एक होटल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है. जानकारी के मुताबिक, युवक ने जिस वक्त सुसाइड किया, उस समय उसकी महिला मित्र उसके साथ थी. दोनों होटल के एक ही रूम में रुके हुए थे. वहीं पुलिस हत्या के मामले की जानकारी जुटा रही है.

नोएडा के सेक्टर 27 में महिला मित्र के साथ होटल में रुके सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. वहीं सूचना के बाद कोतवाली सेक्टर 20 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक शादीशुदा था और उसका अपनी पत्नी से वैवाहिक विवाद चल रहा था, और डाइवोर्स का केस भी फाइल किया हुआ था. फिलहाल पुलिस महिला मित्र से पूछताछ करजांचकररहीहै.

पुलिस महिला मित्र से कर रही पूछताछ

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिस वक्त युवक ने सुसाइड किया उस वक्त उसकी महिला मित्र बाथरूम में थी. जब वो बाहर आई तो उसने देखा और शोर मचाया. जिसके बाद होटल में हड़कंप मच गया. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मृतक की महिला मित्र से पूछताछ कर रही है और सुसाइड के कारणों के बारे में जानकारी कर रही है.

हाथरस का रहने वाला था युवक

पुलिस के मुताबिक, मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर उमेश आवास विकास कॉलोनी हाथरस का रहने वाला था. वहीं महिला मित्र मथुरा की रहने वाली है, दोनों सेक्टर 27 स्थित एक होटल में रुके थे. होटल में फंसे से फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी. वहीं महिला मित्र के शोर मचाने पर होटल के कर्मचारियों को घटना के बारे में जानकारी मिली. जिसके बाद होटल में हड़कंप मच गया. वहीं होटल के कर्मचारियों ने घटना के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.