Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

जोमैटो से मंगवाई चिकन बिरयानी, खाने के लिए निकाला तो दिखे कॉकरोच के पीस

0

आज कल होटल और रेस्टोरेंट से मंगाई गई खाने की चीजों में चूहे, कॉकरोच, मेंढक और कीड़े मिलने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. चिकन बिरयानी बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद होती है, इसलिए लगभग हर कोई चिकन बिरयानी होटल या रेस्टोरेंट में जाकर या मंगाकर खाता है. हालांकि इस बार चिकन बिरयानी से कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है.

मामला तेलंगाना के खन्नम जिले का बताया जा रहा है. खन्नम जिले में एक व्यक्ति के द्वारा जोमैटो से मंगाई गई चिकन बिरयानी में से कॉकरोच निकले. श्रीनगर कॉलोनी निवासी मेडीसेट्टी कृष्णा नामक एक ग्राहक ने जौमेटो से ऑनलाइन स्पेशल चिकन बिरयानी का ऑर्डर दिया था. ऑर्डर करने के बाद उनका बिरयानी का पार्सल उनके घर पहुंचा. जोमैटो के जरिये जो बिरियानी आई वो जिले के कोणार्क रेस्टोरेंट से आई थी.

बिरयानी खाने लगे तो दिखे कॉकरोच

मेडीसेट्टी कृष्णा ने अपने परिवार के साथ चिकन बिरयानी प्लेट में परोसकर खाने लगे. थोड़ा खाने के बाद उनकी नजर बिरयानी में दौड़ रहे कॉकरोचों पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने जोमैटो से पता किया तो उनको मालूम चला कि चिकन बिरयानी का पार्सल कोणार्क रेस्टोरेंट से लिया गया था. फिर डिलीवरी की गई थी.

रेस्टोरेंट प्रबंधन से की शिकायत

पता लगने के बाद मेडीसेट्टी कृष्णा कोणार्क रेस्टोरेंट पहुंचे और वहां के प्रबंधन से चिकन बिरयानी में से कॉकरोच निकलने की शिकायत की. इस पर रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से दावा किया गया कि उनके यहां खाने की चीजें बहुत ही बहुत ही अच्छे से बनाई जाती हैं. उन्होंने मेडीसेट्टी कृष्णा को पैसे वापस करने की बात कही.

वहीं पीड़ित कृष्णा ने चिंता जताई कि अगर कॉकरोच वाली बिरयानी खाने से उनकी या उनके परिवार की तबियत खराब हो गई तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा. पीड़ित ने कहा कि बिरयानी में कॉकरोच होने की शिकायत प्रबंधन से करने के बाद भी उन्होंने ठीक से जवाब नहीं दिया और लापरवाही बरती.

Leave A Reply

Your email address will not be published.