
जालंधर: सूची पिंड इलाके में सोमवार रात को एक युवक की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने है जबकि उसके 2 भाई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनको पठानकोट बायपास चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ युवकों ने कत्ल किए गए युवक से कोई जानकारी मांगी थी जिसके बाद उनमें टकराव हो गया और जानकारी मांगने वाले युवकों ने तेजधार हथियारों चाकू और दातर से करीब 25 साल के मनदीप कुमार पुत्र जयराम निवासी सूची पिंड का कत्ल कर दिया तथा उसके 2 भाइयों मुकेश कुमार और पवन कुमार को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सुच्ची पिंड में हुए कत्ल की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. मनजिंदर सिंह बस्सी समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और कत्ल किए गए युवक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसका शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनदीप कुमार का मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थाना प्रमुख मनजिंदर सिंह बस्सी ने कहा कि कत्ल करने वाले आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.