Logo
ब्रेकिंग
चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला
Header Ad

जयपुर-कोटा हाईवे पर सफर हुआ महंगा,1 अप्रैल से देना होगा इतना टैक्स, देखें लिस्ट

जयपुर-कोटा हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने हाइवे पर टोल टैक्स की दरों में 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी की है. ऐसे में हल्के कमर्शियल व्हीकल और मिनी बस पर 190 रुपए से बढ़कर 200 रुपए हो जाएगी. वहीं जयपुर से देवली तक कार चालकों को अब 120 रुपए के बजाय 125 रुपए टोल टैक्स देना होगा. जानकारी के मुताबिक नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू होंगी.

नए रेटों की जानकारी को नई रेट सूची को टोल बूथों पर लगा दिया गया है. टोल अधिकारियों का कहना है कि एनएचएआई की तरफ से हर साल रेट में इजाफा किया जाता है. इसके अलावा मंथली पास में 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में पहले पास के लिए 340 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन 1 अप्रैल से 350 रुपए देने होंगे. टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों के लिए मंथली पास की सेवा उपलब्ध है.

कितना बढ़ा टैक्स?

नए रेट के मुताबिक, चार पहिया वाहनों पर सबसे कम 5 रुपए और विशाल आकार वाले वाहनों पर सबसे अधिक 25 रुपए तक टैक्स बढ़ाया है. इसके अलावा कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहनों के साथ हल्के वाणिज्यिक वाहन, बस, ट्रक, भारी निर्माण संबंधी वाहनों समेत विशाल आकार वाले वाहनों पर नई दरें लागू होंगी.

कितने बढ़े रेट:

कार, यात्री वेन, जीप, हल्का वाहन

पुरानी दर : 120 रुपए, नई दर : 125 रुपए

हल्का व्यावसायिक वाहन, हल्के माल वाहक वाहन, मिनी बस पुरानी दर : 190 रुपए, नई दर : 200 रुपए

ट्रक व बस पुरानी दर : 395 रुपए, नई दर : 410

भारी निर्माण मशीनरी पुरानी दर : 610 रुपए, नई दर : 635 रुपए

विशाल वाहन (सात या ज्यादा धुरी) पुरानी दर : 765 रुपए, नई दर : 790 रुपए

जयपुर से कोटा के बीच का राष्ट्रीय राजमार्ग, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग 12 (NH-12) कहा जाता है. यह राजमार्ग जयपुर से कोटा तक जाता है और रास्ते में बूंदी और झालावाड़ जैसे शहरों से होकर गुजरता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.