Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

केंद्र सरकार ने किसानों को दिया बैठक का न्योता तो वहीं नेता डल्लेवाल ने रख दी यह बड़ी शर्त

चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर पुष्टि की है कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय, उन्हें एम.एस.पी. व अन्य मांगों को लेकर 4 मई को केंद्र सरकार के साथ बैठक के लिए आधिकारिक निमंत्रण मिला है, जिसमें बैठक का समय व स्थान तय करने के अलावा पंजाब व केंद्र सरकार दोनों के प्रतिनिधियों को भाग लेने के लिए कहा गया है।

इस पर किसान नेता डल्लेवाल ने मोर्चे की ओर से मांग करते हुए कहा कि वह मानते हैं कि हर मसले का हल बातचीत से ही निकल सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह बातचीत से पीछे नहीं भागते, लेकिन साथ ही यह शर्त रखी कि इस बैठक में पंजाब सरकार के मंत्रियों को न बुलाया जाए। यदि सरकार के मंत्रियों को केंद्रीय बैठक में आमंत्रित किया गया तो वह इस बैठक का बायकाट करने के लिए मजबूर होंगे। डल्लेवाल ने यह भी कहा कि उन्होंने इस मामले में कल केंद्र सरकार को ई-मेल के जरिए पत्र भेजा है। इसलिए सरकार को समय रहते यह बताना चाहिए कि 4 मई की बैठक में पंजाब सरकार के मंत्रियों को बुलाया जाएगा या नहीं?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.