
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही घाटी में सेना अलर्ट मोड पर है और हर हलचल पर निगाह रखी जा रही है. इसी बीच कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं.
सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित त्राल के नादिर गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. देर रात घेराबंदी और तलाशी के बाद अब दक्षिण कश्मीर के त्राल के नादिर गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. सूत्रों का कहना है कि 2 से 3 उग्रवादी अब सेना के ट्रेप में फंस गए हैं. ऑपरेशन अभी जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.