Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

ग्वालियर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर दोस्तों ने की फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दोस्तों ने अपने ही दोस्त पर फायरिंग कर दी। युवक ने भागकर जान बचाई है, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। फरियादी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की है। तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी अपने घर से फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है। यह घटना हजीरा थाना क्षेत्र में आने वाले लाइन नंबर एक की है।

 यहां पर रहने वाले प्रिंस शर्मा की दोस्ती बंटी भदोरिया, छोटू रावत और आकाश गुर्जर के साथ थी। किसी बात को लेकर प्रिंस का इन तीनों से विवाद हो गया, विवाद पर बातचीत करने के लिए बंटी भदोरिया, छोटू रावत और आकाश गुर्जर ने प्रिंस को बुलाया और इनके बीच फिर विवाद हो गया। विवाद के दौरान बंटी भदोरिया ने कट्टा निकालकर प्रिंस पर फायर कर दिया, गनीमत रही कि अचानक हुई फायरिंग से प्रिंस बच गया और उसने घर के अंदर दौड़कर अपनी जान बचाई, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.