
गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों पर बैन… महिला डांसरों को जिला छोड़ने के दिए गए आदेश, क्यों लिया गया ये फैसला?
बिहार के गोपालगंज में 23 मई की रात मंडप से दूल्हे के अपहरण की सनसनीखेज घटना के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले में आर्केस्ट्रा कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही बंगाल, ओडिशा समेत बाकी राज्यों से आईं महिला डांसरों को तुरंत आर्केस्ट्रा को बंद कर जिला छोड़ने का आदेश भी दिया गया है. इस आदेश के बाद आर्केस्ट्रा कार्यक्रम करने वाली महिला डांसरों ने कहा कि इस फैसले के बाद उनके सामने अपने परिवार की देखरेख करने की मुश्किल खड़ी हो जाएगी.
एसपी के निर्देश पर आज जिले भर के सभी थानों में आर्केस्ट्रा संचालकों की बैठक बुलाई गई, जिसमें पुलिस ने साफ कर दिया कि अब किसी भी शादी या सार्वजनिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी. सभी संचालकों से बॉन्ड भरवाया गया, जिसमें यह शर्त रखी गई कि वह कानून व्यवस्था भंग नहीं करेंगे और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.