Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

गूगल के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने तिरुमाला मंदिर के एसवी ट्रस्ट को दान किए 1 करोड़ रुपये

गूगल के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर थोटा ने गुरुवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के एसवी प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये का दान दिया. चंद्रशेखर ने तिरुमाला में टीटीडी के चेयरमैन बीआर नायडू को यह चेक सौंप दिया है. इस दान के बारे में मंदिर समिति की तरफ से जानकारी दी गई है.

मंदिर निकाय ने बताया, गूगल के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने गुरुवार को टीटीडी के एसवी प्रणदना ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये का दान दिया मंदिर नगरी में अध्यक्ष के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान टीटीडी अधिकारियों ने दानकर्ता के इस कदम की सराहना की.

चंद्रशेखर थोटा कई बार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम पर दर्शनों के लिए जा चुके हैं. इससे पहले भी वे कई तरह का दान कर चुके हैं. हालांकि इतनी बड़ी रकम उन्होंने पहली बार दान की है. यही कारण है कि उनके इस दान की चर्चा अब हर तरफ हो रही है.

देश का सबसे अमीर ट्रस्ट तिरुपति

तिरुपति दुनिया का सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट है. साल 2024 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार मंदिर ट्रस्ट ने 2024 में 1161 करोड़ रुपए की एफडी कराई थी. यह अब तक की सबसे ज्यादा रकम की एफडी थी. इसके बाद ट्रस्ट के बैंकों में कुल एफडी 13287 करोड़ रुपए हो गई है. यह देश का इकलौता मंदिर है जो पिछले 12 सालों में साल दर साल 500 करोड़ या उससे ज्यादा की रकम बैंक में जमा कर रहा है. तिरुमाला मंदिर को हर साल लगभग एक टन सोना दान में मिलता है. यही कारण है कि यह दुनिया का सबसे अमीर ट्रस्ट है.

कहां है तिरुपति देवस्थानम?

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है, जो कि आंध्र प्रदेश के सेशाचलम पर्वत पर बसा है. यहां भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर है. इस मंदिर का निर्माण राजा तोंडमन ने करवाया था. इसके अलावा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 11वीं सदी में रामानुजाचार्य ने की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.