Logo
ब्रेकिंग
PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग...
Header Ad

‘गुटखा मत खाओ बहन’… सिंधिया ने महिला से कहा- तुम्हारी सुपारी मैंने ले ली है-Video

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खनियाधाना में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. वहीं एक अनोखा और दिल छू लेने वाला क्षण भी देखने को मिला, जिसने जनसभा का माहौल हल्का कर दिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कार्यक्रम के दौरान जब वे मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक महिला पर पड़ी जो गुटखा खा रही थी. सिंधिया ने मुस्कराते हुए कहा कि गुटखा मत खाओ बहन, मैंने पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने आत्मीय अंदाज में कहा कि मुस्कुराओ, दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली.

सिंधिया ने कहा कि खुश हो कि अब तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी. इसके बाद उन्होंने महिला से गुटखा पैकेट लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. इस अंदाज को लोगों ने खूब सराहा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सिंधिया ने खनियाधाना और पिछोर क्षेत्र में करीब 6 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इसमें सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, नल-जल योजना और छात्रावासों की बाउंड्री वॉल शामिल है. उन्होंने पिछोर में पीडब्ल्यूडी रोड से बिरौली आदिवासी बस्ती तक 111.34 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का भी भूमिपूजन किया. साथ ही 50 लाख की लागत से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया.

कई योजनाओं का किया लोकार्पण

वहीं खनियाधाना के ग्राम गुडर, पिपरई, नयागांव, गूगरी, कमालपुर, सूजवाहा, कालीपहाड़ी, झालौनी समेत कई गांवों में 25-25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया. वहीं ग्राम बसाहर, खेरोदा और झूतरी में नल जल योजनाओं का लोकार्पण भी हुआ. कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान योजना, आजीविका मिशन, पशुपालन विभाग, स्वामित्व योजना और मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत पात्र लोगों को लाभ वितरित किए गए.

शौकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले में पहुंचकर कई कार्यक्रमों में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने पिछोर खनियाधाना क्षेत्र भी पहुंचे. वहीं ग्राम वीरा और रजावन पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले. सिंधिया ने परिवार के लोगों के साथ शोक संवेदना व्यक्त की. दरअसल, कुछ दिन पहले एक सड़क हादसे में ग्राम वीरा के तीन युवकों की मौत हो गई थी. सिंधिया ने मृतक युवकों के परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया और कहा कि यह परिवार के लिए अत्यंत कठिन समय है. शासन प्रशासन आपके साथ है. हम परिवारजनों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं. वहीं इसके बाद खनियाधाना के ग्राम रजावन पहुंचकर नाव के डूबने से हुई घटना में मृतक 7 लोगों के परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. ग्रामीणों से इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.