Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

गुजरात को बड़ी सौगात, दाहोद में 9000HP का पहला लोकोमोटिव इंजन देश को समर्पित करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 और 27 मई को गुजरात को बड़ी सौगात देने वाले हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार अपनी मातृभूमि गुजरात की यात्रा पर आ रहे हैं. पीएम मोदी इस दौरान गांधीनगर, कच्छ और दाहोद जिलों में अनेक कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे. वे कच्छ जिला मुख्यालय भुज में मिरजापर रोड पर जनसभा के बाद मातानो मढ आशापुरा मंदिर के दर्शन करेंगे.

दाहोद में 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से रेलवे प्रोडक्शन यूनिट का निर्माण हुआ है, जिसमें 9000 एचपी के पहले लोकोमोटिव इंजन का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी के हाथों किया जाएगा. दाहोद में पीपीपी मॉडल पर तैयार हुए इस रेल कारखाने में 10 साल में 1200 इंजन तैयार किए जाएंगे और भविष्य में उन्हें दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा.

इंजन में एसी और टॉयलेट

जानकारी के मुताबिक इंजन में पहली बार चालक के लिए एसी और टॉयलेट रखे गए हैं. इसके साथ दुर्घटना से बचने के लिए कवर सिस्टम पहले से ही लगाए गए हैं. दाहोद में 20 हजार करोड़ रुपए के खर्च से तैयार रेल कारखाने में आगामी 10 वर्ष में करीब 1200 लोकोमोटिव इंजन तैयार होने वाले हैं. दाहोद में हाल में 4 इंजन तैयार हो रहे हैं. इन तमाम इंजनों पर मैन्युफैक्चरिंग बाय दाहोद लिखा जाएगा.

रोजगार का जरिया भी बनेगा

इस प्रोजेक्ट के चलते दाहोद सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा आधार मिलेगा. इसके अतिरिक्त सबसे कम मूल्य के बिडर के रूप में उभर कर आई मल्टीनेशनल कंपनी को रेलवे इंजन के उत्पादन के लिए विभिन्न वस्तुओं की आवश्यकता पड़ेगी और इसके चलते पावर सेक्टर, इंजीनियरिंग सेक्टर की छोटी-बड़ी कंपनियों के लिए इन वस्तुओं की आपूर्ति करने का अवसर पैदा होगा.

गौरतलब है कि 9000 एचपी के 6 एक्सल वाले इलेक्ट्रिक इंजन की औसत गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. पश्चिम बंगाल के खड़गपुर, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, छत्तीसगढ़ के रायपुर और महाराष्ट्र के पुणे डिपो में इन इंजनों का मैंटेनेंस किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.