Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

गाड़ी हटाने को तो कहा था, कार सवार ने ठेकेदार को घोंप दिया चाकू; हैरान कर देगी वजह

झारखंड की राजधानी रांची में रातू रोड फ्लाईओवर पर एक कार चालक ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया. आरोपी ने ठेकेदार पर चाकू से वार किया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है.घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, रांची के रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे माउंट मोटर गली के पास ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण का काम चल रहा था. इसी दौरान नीरज कुमार नामक व्यक्ति अपनी कार लेकर वहां पहुंचा और गाड़ी को वहां खड़ा करने लगा, जहां निर्माण का काम चल रहा था. यह देख काम करवा रहे ठेकेदार मुकेश कुमार ने उसे गाड़ी वहां से हटाने को कहा.

इतना सुनते ही कार चालक नीरज कुमार आग बबूला हो उठा. फिर उसने चाकू निकालकर मुकेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया. उन्हें गंभीर हालत में रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुकेश के हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. फिलहाल पूरे मामले को लेकर सुखदेव नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

इससे पहले भी हो चुकी हैं चाकूबाजी की घटनाएं

साथ ही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. बता दें कि प्रदेश की राजधानी रांची में सरेआम चाकू बाजी किए जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इस घटना से कुछ दिन पहले रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ीखान के पास आइसक्रीम और मिल्कशेक खिलाकर पैसे मांगने पर दिलखुश नामक दुकानदार को बदमाशों ने चाकू मार कर घायल कर दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.