Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

गाजियाबाद: ग्रीन सूटकेस में महिला की लाश, नाक से बहता खून, सिकुड़े पैर और गर्दन बयां कर रहे थे हैवानियत की कहानी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका के पास से नहर के किनारे एक सूटकेस में महिला का शव मिला है. महिला की उम्र लगभग 26 साल बताई जा रही है. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने लोनी बॉर्डर थाने की पुलिस को दी. अधिकारियों के मुताबिक, पहली नजर में महिला से रेप के बाद हत्या का मामला लग रहा है. हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही पुलिस को सच्चाई का पता लगेगा.

पुलिस अभी तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है. आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कहीं और हुई. शव ठिकाने लगाने के इरादे से आरोपी नहर के पास सूटकेस छोड़ गए. एसएपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बेहटा हाजीपुर से बंधला को जाने वाले नहर रोड के किनारे एक सूटकेस में डेड बॉडी पड़ी है. मौके पर पुलिस की फील्ड यूनिट को बुलाया गया.

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया. फॉरेंसिक टीम मौके से सैंपल जुटाकर अपने साथ ले गई. सूटकेस में महिला का जो शव मिला है, उसके पैरों में बिछिया थी. महिला सिंदूर लगाए हुए थी. ऐसे में महिला का शादीशुदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

महिला का गर्दन पूरी तरह से मुड़ा हुआ था

जिस सूटकेस में महिला का शव मिला है, वो हरा रंग का है. सूटकेस में महिला का गर्दन पूरी तरह से मुड़ा हुआ था. उसके नाक और मुंह से खून निकल रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ मारपीट भी हुई है. पुलिस को शक है कि उसके साथ रेप भी हुआ है. एसपी ने बताया कि आसपास के इलाकों की सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है. सूटकेश में लाश को कौन लाकर फेंका, उसका पता लगाया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.