Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

गर्लफ्रेंड के पुराने मोबाइल में था एक नंबर, देखते ही बौखला गया अब्दुल… मिठाई खिलाई, फिर मार डाला

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गर्लफ्रेंड का दूसरे युवक से बांत करना एक प्रेमी को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने खौफनाक कदम उठा डाला. अपनी ही गर्लफ्रेंड को पहले मिठाई खिलाई. फिर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए. इससे गर्लफ्रेंड की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. आरोपी बॉयफ्रेंड अब्दुल समद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के सामने आरोपी ने चौंकाने वाले कई खुलासे किए हैं.

उसने कहा- मैं तो उसे बहुत प्यार करता था, शादी भी करना चाहता था पर उसने मुझे धोखा दिया. प्यार तो मुझसे करती थी, पर फोन पर घंटों किसी लड़के से बात करती थी. कई बार उसे समझाया, उससे पूछा भी कि मोबाइल क्यों हमेशा बिजी रहता है, पर वह मेरी बात को टाल जाती. जब मैंने उसका मोबाइल देखा तो खून खौल गया. मैं उसके लिए मिठाई लेकर गया. सोचा कि फिर से नई शुरुआत करते हैं. मैंने उसे मिठाई खिलाई और कहा कि वादा करो अब तुम दूसरे लड़के से बात नहीं करोगी. उसने कोई जवाब नहीं दिया. इससे मेरा पारा और चढ़ गया. फिर मैंने उसे मार डाला.

19 साल के अब्दुल ने नागपुर से 300 किमी दूर जबलपुर आकर 18 साल की लक्ष्मी का मर्डर किया है. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया, मुझे पता चल गया था कि किस लड़के से वह मोबाइल पर घंटों बात करती है. इसलिए प्लान बनाया और उसकी हत्या कर दी. अब दुख हो रहा है कि जिस लड़की को प्यार करता था, उसे मार डाला.

कॉल डिटेल देख अब्दुल को आया गुस्सा

अब्दुल और लक्ष्मी की दोस्ती जनवरी 2025 में नागपुर में हुई थी. लक्ष्मी यहां निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रही थी. अब्दुल भी वहीं वाटर प्लांट में काम करता था. तभी से दोनों अक्सर मोबाइल पर बात किया करते थे. फरवरी 2025 में काम खत्म होने के कारण युवती माता-पिता के साथ अपने घर खजुराहो आ गई, इस बीच भी दोनों की बात होती रही. 20 मार्च को जब लक्ष्मी के माता-पिता और भाई-भाभी को जबलपुर में देवताल स्थित मंदिर में मजदूरी मिली तो लक्ष्मी ने अब्दुल को बताया.

नया मोबाइल गिफ्ट किया, पुराना ले गया

लक्ष्मी से मिलने अब्दुल दो बार 15 मार्च और फिर 21 अप्रैल को जबलपुर आया था. फोन पर बात करने के दौरान लक्ष्मी ने अब्दुल को बताया कि उसका मोबाइल खराब हो गया है. 21 अप्रैल को अब्दुल लक्ष्मी से मिलने जबलपुर आया तो उसे नया मोबाइल गिफ्ट किया और पुराना अपने साथ ले गया. लक्ष्मी ने मोबाइल से सिम तो निकाल ली, पर वह नंबर कॉल डिटेल में रह गया, जिस पर वह घंटों बात करती थी.

शौच के लिए गई थी लक्ष्मी, फिर नहीं लौटी

लक्ष्मी के परिवार को जबलपुर के देवताल में निर्माणाधीन मंदिर में काम मिला था. शुक्रवार 9 मई को दोपहर को लक्ष्मी शौच के बहाने से अब्दुल से मिलने देवताल पहाड़ी पर गई और एक घंटे तक नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश की. उन्हें घर से करीब 200 मीटर दूर लक्ष्मी की खून में सनी लाश मिली. लक्ष्मी के गले और शरीर पर कई गहरे जख्म थे. हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और पंचनामा बनाने के बाद शव पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा. साथ ही केस की जांच भी शुरू कर दी.

ऐसे पुलिस के शिकंजे में आया आरोपी

घटनास्थल के पास से युवती का मोबाइल मिला था. उससे पता चला कि हत्या से ठीक पहले अब्दुल समद ने उससे बात की थी. इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की, जिससे वह पुलिस के शिकंजे में आ गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.