Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

गर्मी से मिलने वाली है निजात? दिल्ली समेत 13 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में चलेगी धूल भरी आंधी

देश के ज्यादातर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. राजधानी दिल्ली का हाल भी गर्मी से बेहाल है. गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं. दिल्ली में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे लोगों की हालत खराब है. ऐसी गर्मी पड़ रही है कि क्या पंखे और क्या कूलर इस भीषण गर्मी में सब फेल हो रहे हैं. लेकिन आज दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग ने आज, 14 जून को दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की है. यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है. बिजली कड़कने के साथ रात में गरज के साथ छींटे पड़ने के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. हालांकि आज भी न्यूनतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

इन जगहों पर बारिश की संभावना

वहीं अगले 7 दिनों के दौरान केरल और कर्नाटक में हल्की बारिश होने की संभावना है. 14 से 17 जून के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है. वहीं अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

इन राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी

आज से 17 जून तक मध्य प्रदेश में आंधी चलने, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 15 से 17 जून के दौरान छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा में धूल भरी आंधी चल सकती है. 16 और 17 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है.

10 राज्यों के मौसम का हाल

यही नहीं 15 से 19 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड में तेज बारिश का भी अलर्ट है. उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 19 जून को भारी बारिश की संभावना है. राजस्थान में 14 से 17 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 14 से 19 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 5 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 14-15 जून को राजस्थान में हीट वेव की स्थिति हो सकती है. इस दौरान पंजाब के कई इलाकों में भी हिट वेव चल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.