
गर्मियों का मौसम आते ही हमारा शरीर ही नहीं, बल्कि हमारे बाल भी तपती धूप और गर्म हवाओं से प्रभावित होने लगते हैं. चिलचिलाती धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण , ये सभी मिलकर बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं, रूखापन बढ़ जाता है. साथ ही डैंड्रफ जैसी समस्याएं आने लगती हैं. ऐसे में बालों की देखभाल के लिए सबसे आसान और कारगर तरीका है हेयर ऑयलिंग, यानी बालों में तेल लगाना. हालांकि, कई लोग ये मानते हैं कि गर्मियों में तेल लगाना बालों को और चिपचिपा बना देता है या इससे स्कैल्प में पसीना ज्यादा आता है, लेकिन सच ये है कि अगर सही तरीके से और सही तेल का इस्तेमाल किया जाए, तो गर्मियों में हेयर ऑयलिंग आपके बालों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है.
तेल न केवल बालों को पोषण देता है, बल्कि उन्हें हाइड्रेट भी करता है, जिससे वे मजबूत और चमकदार बनते हैं. सवाल यह है कि गर्मियों में हेयर ऑयलिंग कैसे करें ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके और बालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो? तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं गर्मियों में बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.