Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

एअर इंडिया एक्सप्रेस के फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु से जा रही थी दिल्ली

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बुधवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसकी जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. ये फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली जा रही थी. उड़ान के बीच ही पायलट को तकनीकी खामी का पता चला.

जानकारी के मुताबिक, जयपुर ATC से परमिशन लेकर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान सुरक्षित तरीके से उतरा और सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया. इसके बाद यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा जा रहा है.

इससे पहले बुधवार शाम को राजधानी दिल्ली में में तेज धूल भरी आंधी आई, जिसके बाद तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ. कम से कम 10 उड़ानों को निकटवर्ती एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया और शाम 7:45 से 8:45 के बीच 50 से अधिक उड़ानों में देरी हुईं.

इंडिगो की एक फ्लाइट की नोज हुई थी क्षतिग्रस्त

यही नहीं, दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट बीच हवा में भीषण ओलावृष्टि की चपेट में आ गई, जिसके कारण पायलट को इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी. हालांकि विमान के नोज कोन को क्षति पहुंची, लेकिन फ्लाइट 6E2142 में सवार सभी 227 यात्री और चालक दल के सदस्य शाम 6:30 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरे.

यह नाटकीय घटना तब हुई जब विमान श्रीनगर के लिए रवाना हुआ, तभी विमान को भीषण ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा, जिससे विमान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. केबिन के अंदर मौजूद एक यात्री की ओर से रिकॉर्ड किए गए एक वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाया गया है कि ओले लगातार गिर रहे थे, जिससे केबिन में कंपन होने लगा और विमान में सवार लोगों में दहशत फैल गई.

एयरलाइन ने बयान जारी कर क्या कहा था?

लैंडिंग के बाद रिपोर्ट में विमान से सभी को सुरक्षित बाहर निकालने की पुष्टि की गई. हालांकि, नुकसान की गंभीरता के कारण एयरलाइन ने विमान को “एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड” (AOG) घोषित कर दिया और तत्काल मरम्मत के लिए इसे रोक दिया. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने इमरजेंसी की पुष्टि करते हुए कहा था, ‘दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 में खराब मौसम (ओलावृष्टि) का सामना करना पड़ा, पायलट ने ATC SXR (श्रीनगर) को आपातकाल की सूचना दी. सभी एयरक्रू और 227 यात्री सुरक्षित हैं. एयरलाइन की ओर से उड़ान को AOG घोषित किया गया है.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.