Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

क्या नेपाल में इस्लाम धर्म का प्रचार कर रहा है तुर्की? अनाथालय पर रेड के बाद बैठी जांच

0

तुर्की अब सिर्फ मध्य पूर्व तक सीमित नहीं है, तुर्की राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दुगान पूरी दुनिया में अपना प्रभाव बढ़ाने में लगे हुए हैं. तुर्की की एक ऐसी गतिविधि का पड़ोसी देश नेपाल में खुलासा हुआ है, जो भारत के लिए भी चिंता का सबब बन सकती है. संकेत मिले हैं कि 82 फीसद हिंदू आबादी वाले इस देश में तुर्की इस्लाम धर्म का प्रचार करने में लगा है.

नेपाली मीडिया के मुताबिक आव्रजन विभाग को लगभग एक महीने पहले सूचना मिली थी कि ललितपुर के धोबी घाट स्थित एक छात्रावास में अजीबोगरीब गतिविधियां हो रही हैं. बड़ी-बड़ी धार्मिक पुस्तकें लेकर विदेश यात्रा करने वाले लोग लगातार आ रहे हैं. जब ये जानकारी विभाग के अधिकारियों तक पहुंची थी, तो उनके कान खड़े हो गए.

आव्रजन महानिदेशक राम चंद्र तिवारी ने कहा, “यह निगरानी करना हमारी ज़िम्मेदारी है कि विभिन्न प्रकार के वीज़ा पर नेपाल आए विदेशी लोग उनके अनुरूप गतिविधियां कर रहे हैं या नहीं. इसलिए सूचना मिलते ही हमने कड़ी निगरानी के लिए एक टीम तैनात कर दी.”

अनाथालय में चल रहा था इस्लाम का प्रचार

प्रारंभिक जांच से मिली जानकारी के मुताबिक विभाग के निदेशक टीकाराम ढकाल के नेतृत्व में एक टीम बुधवार को संदिग्ध गतिविधि के स्थान पर पहुंची, जब पता चला कि किशोरों को इस्लाम का प्रचार करने के लिए छात्रावास में रखा जा रहा था.

जब पुलिस और आव्रजन अधिकारी हिमालय शिक्षा और हितैषी समाज नामक बोर्ड लगे एक घर के गेट से अंदर दाखिल हुए, तो उन्होंने देखा कि कुछ बच्चों को कुरान पढ़ाया जा रहा है.

मदरसों में आमतौर पर शिक्षा मंत्रालय की इजाजत से नेपाली पाठ्यक्रम के साथ कुरान भी पढ़ाया जाता है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि वहां नेपाली पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया जाता था, सिर्फ धार्मिक ज्ञान दिया जाता था. वहां पढ़ने वाले कुछ छात्र हिंदू धर्म से भी जुड़े थे.

गरीब परिवारों के बच्चों को दी जा रही इस्लामी शिक्षा

जांच अधिकारियों ने बताया कि छात्रावास में रहने वाले कई बच्चे बिना मां-बाप या बेहद गरीब परिवारों से संबंध रखते थे. जांच एजेंसियों का कहना है वहां पढ़ाने वाले लोगों में से कुछ पर वर्क परमिट भी नहीं था और कुछ लोग इंडोनेशिया से भी थे. इस खुलासा होने के बाद नेपाल ने ऐसे लोगों के खिलाफ जांच बैठाई है, आने वाले समय में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.