Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

1 गेंद पर बनाए 13 रन… संजू सैमसन ने गेंदबाजों की बजाई बैंड, 46 गेंदों पर ठोके इतने रन

0

केरल क्रिकेट लीग (केसीएल) 2025 में संजू सैमसन ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है. एशिया कप 2025 से पहले संजू ने थ्रिसूर टाइटंस और कोच्चि ब्लू टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा कारनामा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने एक ही गेंद पर 13 रन बनाकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी. संजू ने इस मैच में एक तूफानी अर्धशतक जड़ा. इस लीग में उनका प्रदर्शन अभी तक काफी दमदार रहा है.

संजू सैमसन ने 1 गेंद पर बनाए 13 रन

कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से खेलते हुए संजू सैमसन ने थ्रिसूर टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में 46 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने एक गेंद पर 13 रन बटोरे. यह कारनामा संभव हुआ एक नो-बॉल और फ्री-हिट के संयोजन से. गेंदबाज ने पहली गेंद नो-बॉल फेंकी, जिसे संजू ने बखूबी भुनाया और छक्का जड़ दिया. इसके बाद फ्री-हिट पर भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी और एक और विशाल छक्का लगाकर कुल 13 रन जोड़े. ये कारनामा उन्होंने मैच के पांचवें ओवर में सिजोमन जोसेफ के खिलाफ किया.

संजू सैमसन का केसीएल में प्रदर्शन इस समय चरम पर है. कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक शानदार शतक जड़ा था, और अब इस पारी ने उनकी फॉर्म को और मजबूत किया है. 89 रनों की उनकी पारी में कई शानदार शॉट्स शामिल थे, जिनमें गेंदबाजों को कोई मौका नहीं मिला. उनकी इस पारी ने उनकी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. वहीं, इस पारी के साथ सैमसन अब केसीएल 2025 में रन बनाने की लिस्ट में भी टॉप स्थान पर हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 74 की शानदार औसत से 223 रन बना लिए हैं.

क्या एशिया कप में मिलेगा मौका?

संजू सैमसन को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे या नहीं ये अभी तक साफ नहीं है. दरअसल, शुभमन गिल की स्क्वॉड का हिस्सा हैं और वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के बड़े दावेदार हैं. लेकिन संजू सैमसन का हालिया फॉर्म टीम मैनेजमेंट का ध्यान जरूर खींच रहा होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.