Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

कौन है दिल्ली CM रेखा गुप्ता का हमलावर? मां ने कहा- कुत्तों पर फैसले से दुखी था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उस समय हमला करने की कोशिश की गई जब वह सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं. इस दौरान मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही हिरासत में ले लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी के परिवार से संपर्क किया है. आरोपी की मां भानु बेन ने बताया कि उनका बेटा पशु प्रेमी है और वह कुत्तों से जुड़े एक मुद्दे को लेकर बहुत दुखी था. इसलिए ही वह दिल्ली गया था.

दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. पकड़े गए शख्स को पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया है. उसकी उम्र 41 वर्ष बताई गई है और उसने दावा किया है कि वह राजकोट गुजरात का रहने वाला है. फिलहाल दिल्ली पुलिस राजकोट पुलिस के संपर्क कर रही है.

जनसुनवाई के दौरान अचानक किया हमला

सूत्रों के अनुसार आरोपी राजकोट का ही रहने वाला है. बताया जा रहा है कि उसका कोई परिजन जेल में बंद है अपने परिजन को ही रिहा करवाने के लिए यह व्यक्ति अर्जी लेकर दिल्ली आया था. यह मामला कोर्ट में चल रहा है.

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को दबोचा

दिल्ली के मुख्यमंत्री के राजनिवास मार्ग स्थित कैंप ऑफिस में हर बुधवार को जनसुनवाई की जाती है. यह जनसुनवाई सुबह 7 बजे से शुरु हो जाती है. इस जनसुनवाई में पूरी दिल्ली से आए लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं. मुख्यमंत्री हर एक फरियादी से जाकर मिलती हैं. सुबह करीब 8 बजे एक फरियादी सीएम के पास पहुंचा और उसने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया. मुख्यमंत्री को मेडिकल चेकअप के लिए जाया गया.

ऐसे किया हमला

आरोपी ने हमले से पहले रेकी की थी. कल वो सीएम के शालीमार बाग वाले आवास भी गया था. उसने सीएम के बाल पकड़े थे और काफी देर तक जमीन पर उनको पकड़कर रखा था. वो उनको मारने के इरादे से आया था. मुख्यमंत्री के सिर और हाथ पर चोट आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.