
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच, दशकों पहले की गई एक भविष्यवाणी लोगों के दिलों में डर पैदा कर रही है. यह भविष्यवाणी किसी और ने नहीं, बल्कि जापान की ‘बाबा वेंगा’ (Japan Baba Vanga) कही जाने वाली प्रसिद्ध मंगा कलाकार रियो तात्सुकी ने की (Ryo Tatsuki) थी. रियो ने भविष्यवाणी की थी कि 2030 में एक घातक वायरस फिर से तबाही मचाएगा.
चूंकि, जापानी बाबा वेंगा रियो तात्सुकी की पिछली कुछ भविष्यवाणियां सच हुई हैं, जैसे कि 2020 में कोरोना वायरस जैसी महामारी का आना, इसलिए वायरस को लेकर उनके द्वारा दशकों पहले की गई एक और भविष्यवाणी को लेकर लोगों में डर का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.