Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

कुत्ते के गले में रस्सी बांधा, ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने डॉग को घसीटा; वायरल हुआ Video तो भड़के लोग

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिले में एक ऑटो रिक्शा चालक की क्रूरता देखने को मिली है. ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके के अंतर्गत आने वाले डाढ़ा गांव में एक ऑटो रिक्शा चालक ऑटो रिक्शा में एक कुत्ते को बेरहमी से घसीटते हुए ले जा रहा है. ऑटो रिक्शा चालक की क्रूरता का वीडियो सोशस मीडिया पर वायरल है. वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया.

इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी ऑटो रिक्शा चालक की गिरफ्तारी की. आरोपी की पहचान नितिन के रूप में हुई है. वो डाढ़ा गांव का ही रहने वाला है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है, उसमें देखा जा सकता है कि आरोपी ऑटो रिक्शा में पीछे रस्सी से बांधकर कुत्ते को घसीटता चला जा रहा है. उसने काफी दूर तक कुत्ते को घसीटा. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुुत्ते को करीब 500 मीटर तक घसीटा.

बच गई कुत्ते की जान

वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने आरोपी की इस क्रूरता का वीडियो बना लिया, फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. गनीमत रही कि घटना में कुत्ते को कुछ नहीं हुआ. वहीं सोशल मीडिया पर आरोपी ऑटो रिक्शा चालक की इस क्रूरता को लेकर लोगों में गुस्सा नजर आया. इस पूरे मामले में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद क्रूरता और अमानवीयता देखकर मामले का संज्ञान लिया गया.

आरोपी क्या बोला

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया. साथ ही आरोपी नितिन की गिरफ्तारी कर ली. आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है. आरोपी ने कहा कि वो कुत्ते को घसीट नहीं रहा था, बल्कि उसे बांधकर ऑटो में बिठाकर ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में कुत्ता कब गिर गया. इसका उसे पता नहीं चला.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.