Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

किलकारी गूंजने से पहले मच गई चीख-पुकार… गोद भराई की रस्म में पति की मौत, सदमे में पत्नी

कर्नाटक के बागलकोट के जामखंडी में एक महिला की गोद भराई की रस्म चल रही थी. लेकिन इसी बीच महिला के पति की मौत हो गई और खुशियां मातम में बदल गईं. महिला के पति को अचानक से दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई. पति की मौत के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. महिला सात महीने की गर्भवती है और दो महीने बाद दोनों पति-पत्नी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पति की मौत हो गई.

ये मामला जामखंडी से सामने आया है, जहां 33 वर्षीय सतीश की पत्नी गर्भवती हैं. उनकी पत्नी की गोदभराई की रस्म के लिए पारंपरिक समारोह का आयोजन किया गया. पत्नी 7 महीने की गर्भवती है. सतीश अपने आने वाले बच्चे के लिए बेहद खुश था. वह हंसते-मुस्कुराते कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का अभिवादन कर रहा था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

बच्चे को देखने से पहले पिता की मौत

समारोह के दौरान अचानक सतीश को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई. दिल का दौरा पड़ने के बाद उनके परिवार वाले सतीश को तुरंत मंगलौर के एक अस्पताल ले गए और भर्ती कराया. लेकिन सतीश को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में इलाज के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया. सतीश जिस बच्चे के लिए बेहद खुश था. उसके दुनिया में आने से पहले ही सतीश ने दुनिया को अलविदा कह दिया और बच्चे को देखने से पहले ही उनकी मौत हो गई.

शादी के 15 मिनट बाद दूल्हे की मौत

हाल ही में ऐसी ही एक और दुखद घटना सामने आई थी, जहां बागलकोट में शादी के महज 15 मिनट बाद ही दूल्हे की शादी हॉल में ही अचानक मौत हो गई थी. प्रवीण कुर्ने की शादी शनिवार, 17 मई को बागलकोट के जामखंडी के नंदिकेश्वर कल्याणमंतापा में हुई थी. लेकिन शादी के 15 मिनट में ही दूल्हे को अचानक हार्ट अटैक आ गया था और उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद दुल्हन सुहाग के जोड़ में ही विधवा हो गई थी और उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.